HighlightUttarkashi News
Video : बर्फ की आगोश में चारों धाम, गंगोत्री में गिरी दो फीट तक बर्फ, दौर जारी

https://youtu.be/ONHcgQqtQ4w
उत्तरकाशी : उत्तराखंड में बीते दिन मौसम का मिजाज बदला। देर रात तेज हवाओं का दौर शुरु हुआ। आंधी आई औऱ साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई. वहीं सुबह मौसम साफ हुआ। बता दें कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार गंगोत्री धाम में आज काफी समय बाद बर्फबारी हुई। गंगोत्री में लगभग डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिरी। जानकारी मिली है कि गंगोत्री धाम में बर्फवारी का सिलसिला अभी भी जारी है. ठंड बढ़ गई है। वहीं बता दें कि बर्फ की आघोष में चारों धाम आ गए हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ समेत यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई।