Nainital News
हल्द्वानी : 6 राउंड फायरिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हल्द्वानी पुलिस ने दो दिन पूर्व कलावती चौराहे में फायरिंग करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गौरव वानखेड़े पुत्र चंद्रकांत निवासी कलावती कॉलोनी के ऊपर अज्ञात बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की थी जिसमें गोली उसके हाथ में छूकर निकल गई थी, जिसका उपचार बेस अस्पताल में किया गया था, इस घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिला बदर सोनू धनेला, राहुल सिरोड़ी, गौरव नेगी, अमित तिवारी, रोहित कुमार और दीपू दरमवाल को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक आरोपी अब भी फरार है, सोनू धनेला के ऊपर 8 मुकदमे दर्ज हैं और इन शातिर अपराधियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर एक अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।