Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

देहरादून : उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बता दें कि दूसरे चरण में आज रविवार को पूर्व सीएम हरीश रावत आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे और कोरोना वैक्सीन लगवाईं। टीकाकरण के बाद पूर्व सीएम ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का भी उन्होंने धन्यवाद किया। हरदा ने सभी लोगों से अपील की कि अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

आपको बता दें कि पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं हेल्थ वर्करों की तुलना में फ्रंट लाइन वर्करों में वैक्सीन लगवाने के लिए खासा उत्साह देखा गया है। वहीं अब तक पुलिसकर्मियों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों, मंत्री-विधायकों और अधिकारियों कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है। पीएम मोदी समेत सीएम त्रिवेंद्र रावत और भाजपा विधायकों ने जनता से बेझिझक कोरोना वैक्सीन लगाने की अपील की थी। वहीं बता दें कि आज रविवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें