Big NewsDehradun News

देहरादून की युवती को फेसबुक पर हुआ गुजरात के युवक से प्यार, फिर अपलोड की अश्लील फोटो

MMS

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवती की फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। युवती ने प्रेमी पर ही अश्लील फोटो अपलोड करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार नेहरु कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि पिछले साल अगस्त महीने में सोशल मीडिया के जरिये उसकी जान पहचान अजेशी प्रजापति नाम के युवक से हुई थी। दोनों खूब बात करने लगे। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया। वहीं दोनों ने शादी करने का फैसला किया। फिर एक दिन प्रेमिका प्रेमी के घर चली गई। प्रेमी के घर जाकर पता जाकर प्रेमिका को पता चला कि युवक ने अपनी सारी जानकारी झूठी बताई थी। प्रेमिका के होश उड़ गए। ये देख युवती ने प्रेमी से शादी से इंकार कर दिया।

वहीं युवती ने पुलिस को शिकायत की कि अब युवक उसे परेशान कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी फोटो एडिट कर अशलील बनाया और इंटरनेट में अपलोड कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर बार-बार उसे वीडियो कॉल कर रहा है और अस्लील मैसेज भेज रहा है। युवती का कहना है कि 22 जनवरी को उसकी दूसरे युवक से सगाई तय हो चुकी है लेकिन वो युवक धमकी दे रहा है कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने देगा। इसके बाद आरोपित ने युवती के फोटो एडिट कर और अश्लील बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिए। इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपित अजेसी प्रजापति निवासी नानीपावड़ जिला बनासकंठा गुजरात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें