HighlightNational

सांसद का विवादित बयान, बोले- अगर कोई अधिकारी न सुने बात तो बेंत उठाइये और सिर पर दे मारिए

Giriraj Singh MP from Begusarai

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर विवादित बयान दिया है जिससे वो एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। बता दें कि सांसद गिरीराज ने बेगूसराय के लोगों से कहा है कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘बेंत से मारिए’. अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले बीजेपी नेता बेगूसराय के खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

दरअसल बेगूसराय में एक सभा के दौरान एक व्यक्ति ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सीओ की शिकायत की. इस पर गिरिराज ने मंच से कहा कि अधिकारी बात नहीं सुनते हैं तो बेंत उठाइए और पिटाई कर दीजिए. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी विभाग के मंत्री ने कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं. सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं. सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ…. इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है. अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए. अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें