Bageshwar news

उत्तराखंड : डीएम ने दिखाई दरियादिली, 9 बच्चों के इलाज के लिए दी 67500 की धनराशि

बागेश्वर डीएम ने दरियादिली दिखाते हुए 9 बच्चों को इलाज के लिए धनराशि दान में दी। जी हां बता दें कि बागेश्वर डीएम विनीत कुमार ने जिले के गरीब औऱ वंचित परिवार के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो। इसके लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में चयनित 9 बच्चों को सर्जरी आदि के लिए अल्मोडा तथा टर्सरी केयर अस्पताल, फोर्टिज अस्पताल देहरादून, महन्त इन्द्रेश अस्पताल देहरादून व हिमालयन अस्पताल देहरादून ले जाने व वापस लाने के लिए 67500 की धनराशि अवमुक्त किया है। इन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित आरबीएसके प्रोजेक्ट अन्तर्गत चयनित इन 9 बच्चों की सर्जरी आदि अल्मोडा व देहरादून के टर्सरी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध थी। किन्तु बागेश्वर से इन अस्पतालों को आने व जाने के लिए वाहन पर आने वाले व्यय का भुगतान संबंधित बच्चों के अभिभावक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के दृष्टिगत वहन नहीं कर पा रहे है। इस कारण इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ इन बच्चों को नहीं प्राप्त हो रहा था। दूसरी ओर यह बच्चे शल्य चिकित्सा के लिए काफी लम्बे समय से प्रतिक्षा में थे जिनका समय से उपचार किया जाना अत्यंत ही आवश्यक था। ऐसी स्थिति स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलाधिकारी को उक्त प्रकरण के संबंध में बताया। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए 67500 रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी, ताकि जनपद के गरीब व वंचित परिवार के इन बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कडे़ निर्देश दिये गये कि ऐसे प्रकरणों पर जिसमें शल्य चिकित्सा या किसी अन्य रूप में उपचार की आवश्यकता हो प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें