Dehradun NewsHighlight

देहरादून : युवती ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून : डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत केशवपुरी बस्ती में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजन युवती को लेकर डोईवाला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें