Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: हाथी ने श्रद्धालु को पटक-पटक कर मार डाला, इस साल दूसरी मौत

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश: ऋषिकेष में हाथी लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। नीलकंठ मार्ग पर हाथी ने मंदिर जा रहे श्रद्धालु को पटक-पटक कर मार डाला। ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों भी सामने आई थी। तब भी हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला था। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आस-पास गश्त बढ़ा दी है।

महाकुंभ और शिवरात्रि पर्व को देखते हुए नीलकंठ महादेव की और श्रद्धलुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है, लेकिन जिस तरह से वन विभाग लापारवाह बना हुआ है। उससे भविष्य में हाथी कई और लोगों के लिए भी जानलेवा हो सकता है। इसको रोकने के लिए वन विभाग को पुख्ता इंतजाम करने होंगे। नीलकंठ महादेव के लिए श्रद्धालु रात के वक्त भी जाते रहते हैं।

पिछले कई दिनों से इस पूरे इलाके में लगातार हाथी का आतंक। कुछ दिन पहले हाथी ने फूल चट्टी के समीप एक व्यक्ति को मार दिया था। आज सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालुओं को हाथी ने कुचल कर मार दिया। घटना बाघ खाला स्वर्ग आश्रम से गरीब 100 मीटर आगे की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें