Dehradun News
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुक्रवार को कोरोना का टीका लगवाया। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आज शुक्रवार दोपहर दून अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां टीका लगवाया। इस दौरान बंशीधर भगत ने कहा कि टीका लगवाने के बाद वे सहज महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगाएं। किसी प्रकार की अफवाहों अथवा भ्रामक बातों पर ध्यान न दें।