Big NewsDehradun News

उत्तराखंड ब्रेकिंग : इन स्कूलों के नाम से पहले लिखा जाएगा ‘अटल उत्कृष्ट’, आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। सरकार ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित हुए अब तक 189 स्कूलों के नाम से पहले अटल उत्कृष्ट नाम जोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए हैं। उत्तराखंड के जिन स्कूल में इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई होनी है, उन स्कूलों के लिए ये आदेश जारी किया गया है।

Alat utkirisht school
सरकार ने हपले चरण में हर ब्लाक में दो विद्यालय इसके तहत चिन्हित किए गए हैं। उनके नाम के आगे अटल उत्कृष्ट जोड़ा जाएगा। यानी उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर दो अटल उत्कृष्ट खुलने तय हो गए हैं। विद्यालयों को खोले जाने के आदेश पहले हो किए जा चुके हैं, विद्यालय चयनित भी हो गए हैं, लेकिन अब स्कूलों के शुरू में अटल उत्कृष्ट जोड़ने का आदेश जारी किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें