Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : गड़ीनेगी गांव पहुंचे सांसद अजय भट्ट, विकास कार्यों को लेकर कही ये बात

काशीपुर : विकास कार्यों को लेकर नैनीताल उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट जसपुर क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी पहुंचे, जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कोरोना कॉल में सड़के पेयजल जैसे जो विकास कार्य कोरोना की वजह से रुक हुए थे वह कार्य अब विकास की गति पकड़ रहे हैं। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि किसानों से लगभग एक लाख 10 कुंटल धान खरीदा गया था जिसका भुगतान नहीं हो पाया क्योंकि टेक्निकल कमी के कारण वह पोर्टल पर नहीं चढ पाया था। लेकिन उसको जल्दी ही ठीक किया जा रहा है। अजय भट्ट ने कहा कि अधिकारियों से बात की गई है जल्दी ही सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें