HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : कट्टे में 70 किग्रा गोमांस बरामद, तस्कर फरार

रुद्रपुर से बड़ी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार गोवंश स्क्वाड ने रुद्रपुर में पहाड़गंज से एक कट्टे में 70 किग्रा गोमांस बरामद किया है। वहीं इसी के साथ पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि गोवंश स्क्वाड प्रभारी चंद्र सिंह ने गोमांस तस्करी की सूचना पर पहाड़गंज में दबिश दी। टीम को आता देख तस्कर गोमांस के कट्टे को छो़ड़ फरार हो गए। इसकी भनक लगने पर गोमांस तस्कर कट्टा छोड़ कर फरार हो गया। गोवंश स्क्वायड ने बरामद किए कट्टे से 70 किग्रा गोमांस बरामद कर लिया। गोवंश स्क्वाड की तहरीर पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपित इमरान पुत्र यूनुस निवासी वार्ड नं. 15 पहाड़गंज रुद्रपुर, नावेद पुत्र अली हसन निवासी चमरओ सजादनगर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें