Dehradun NewsHighlight

देहरादून से लेकर गैरसैंण तक आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी

देहरादून : बजट सत्र के तीसरे दिन कांग्रेसियों ने गैरसैंण से लेकर देहरादून तक सरकार को घेरा और आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। भराड़ीसैण में 1 मार्च को घाट नंदप्रयाग मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे महिलायों-ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा किये गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज राजधानी देहरादून में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपवास पर बैठै। इस दौरान मीडिया से बातचीत में धस्माना ने बताया कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि पहाड़ो की महिलाओं पर लाठीचार्ज कर वॉटर कैनन का इस्तमाल किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों की सड़क चौड़ीकरण की छोटी मांग को त्रिवेंन्द्र सरकार पूरा करने के बजाय वहां के लोगो पर लाठीचार्ज ​करवा रही है। साथ ही धस्माना ने कहा कि ऐसे में उत्तराखंड की महिलाएं त्रिवेंन्द्र सिंह को कभी माफ नहीं करेगी और इस घटना पुरजोर विरोध करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें