Dehradun NewsHighlight

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, उत्तराखंड में इस दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

bad weather in uttarakhand

बीते कुछ दिनों से लोगों को ठंड से राहत मिली है। उत्तराखंड में दिन के समय तापमान बढ़ने लगा है. दिन की चिलचिलाती धूप ने लोगों की स्वेटरे उतरवा दी है। गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम ठंड है लेकिन दिन में धूप चुभन भी पैदा कर रही है। दिन में पूरे उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है अगले 3 से 4 दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली से लेकर पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश तक तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्‍तरी पाकिस्‍तान के ऊपर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पैदा हुआ है। इसका असर भारत के कुछ हिस्‍सों पर देखने का मिलेगा। ये जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के भी अधिकांश हिस्‍सों में 3 और 4 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही 3 मार्च को इन सभी जगहों पर बर्फीले तूफान की भी आशंका है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है, जहां तापमान थोड़ा गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्‍चिमी विक्षोभ के कारण 3 और 4 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और साथ ही बर्फबारी हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें