
दिल्ली के पांच नगर निगम वार्ड के उपचुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह 9 बजे तक की जानकारी के मुताबिक दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों में से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी रोहिणी-सी, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और शालीमार बाग में आगे है। वहीं, चौहान बांगड़ सीट पर कांग्रेस आगे है।कुलमिलाकर भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है तो आम आदमी पार्टी के कई प्रत्य़ाशी आगे हैं।
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव मतगणना
कल्याणपुरी – आप 4732 वोट से आगे (6 राउंड)
त्रिलोकपुरी – आप 3156 वोट से आगे (4 राउंड)
चौहान बांगर – कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
शालीमार बाग – आप 1472 वोट से आगे (5 राउंड)
रोहिणी C – आप 2323 वोट से आगे (8 राउंड)
