Big NewsUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : CM त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, भ्रम फैला रहे लोग, झड़प की होगी जांच

https://youtu.be/Cx_XI9ILn_A

गैरसैंण: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में आंदोलनकारियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि जनपद चमोली में गैरसैंण के समीप दिवालीखाल में घाट विकासखण्ड के लोगों द्वारा सड़क चैड़ीकरण को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी है, उसका भी संज्ञान लिया जायेगा और यदि कोई निर्दोष है, तो उस पर कोई कारवाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जिन पर ट्रैफिक कम है। उनको डेढ़ लेन से जोड़ने और अधिक ट्रैफिक वाले जनपदों को डबल लेन से जोड़ने की घोषणा की पिछले माह अल्मोड़ा में की गई थी। चमोली जनपद भ्रमण के दौरान भी यह बात कही गई थी, लेकिन कुछ लोग अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं और भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें