Big NewsChamoli

उत्तराखंड : पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक, पुलिस ने भांजी लाठियां, कई घायल

That chamoli

चमोली : गैरसैंण सत्र के दौरान भराडीसैंण में नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग चोडीकरण आंदोलकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। उसमें कई आंदोलनकारी घायल हो गए। चमोली जिले के घाट विकास खंड की हजारों की संख्या में क्षेत्रीय जनता ढेड़ लाईन सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर गैरसैंण विधानसभा सभा घेराव के लिये पहुंचे थे।

हालांकि प्रशासन और सरकार ने विभिन्न आंदोलनकारियों की चेतावनी को देखते हुए कई स्थानों में बेरीकेडिंग की थी। साथ ही भारी सुरक्षा एवं पुलिस बल भी तैनात कर रखे थे।इसके बावजूद घाट क्षेत्र के नंदप्रयाग घाट मोटर मार्ग के ढेड लाइन चौड़ीकरण की मांग को लेकर पिछले 85 दिनों से आंदोलन में बैठे हुए हैं। लेकिन, आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों की सुध तक नहीं ले रही।

इससे गुस्साए घाट के हजारों आंदोलनकारियों ने भराडीसैंण विधानसभा में आज से चल रहे बजट सत्र का घेराव के लिए कूच किया।आज जबरन विधानसभा के लिए घुसते हुए दिवालीखाल में लोग हजारों की तादाद में पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं।

Back to top button