Big NewsHaridwar News

हरिद्वार ब्रेकिंग : पेड़ से लटके मिले लड़का और लड़की, कई दिनों पुराने बताए जा रहे शव

 हरिद्वार: हरिद्वार में एक लड़का और लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बता देध कि मामला हरिद्वार कोतवली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी स्थित खेमानंद मार्ग के जंगल में दोनों युगल का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के शव पिछले काफी दिनों से दोनो के जंगल मे पेड़ पर फंदे से लटके हुए थे। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी इसकी सूचना दी। वहीं मौके पर सीओ सिटी सहित पुलिस फ़ोर्स पहुंची।

जानकारी मिली है कि दोनों शवो की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में भेजा गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें