HighlightNainital News

हल्द्वानी : भाजपा प्रवक्ता का दावा, कुछ समय के लिए है महंगाई, थोड़े टाइम बाद सब ठीक हो जाएगा

हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने लगातार बढ़ रही महंगाई के ऊपर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह महंगाई अल्पकाल के लिए है कुछ समय में यह सारी परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। कोविड महामारी के दौर के बाद देश में कई फैक्ट्रियां बंद हुई है जिससे लोग भी बेरोजगार हुए हैं। कहा कि मांग और आपूर्ति के बीच बिगड़े सामंजस्य का यह नतीजा है। लिहाजा अल्पकाल के लिए बड़ी यह महंगाई कुछ समय में नियंत्रण में आ जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें