प्रधानाध्यापिका पहुंची एसडीम दरबार, गांव के लोगों पर लगाया आरोप

खबर लक्सर से है जहां लक्सर विकासखंड के खेड़ी खुर्द गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने एसडीएम दरबार पहुंच कर गांव के ही लोगों पर विद्यालय परिसर में गंदगी डालने वह विद्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए दबंगों पर कार्रवाई की मांग की।
आपको पता तो चले लक्सर विकासखंड के खेड़ी खुर्द के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने विद्यालय की दीवार तोड़कर कूड़ा करकट डाल कर गंदगी का साम्राज्य स्थापित कर राजकीय प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर लिया है।
जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका द्वारा पिछले 1 वर्षों में गांव के दबंगों की शिकायत पूर्व में रहे उपजिलाधिकारी, व संबंधित विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस से की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि गांव के ही दबंग लोगों ने विद्यालय परिसर की जमीन पर गंदगी डालकर अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है साथ ही पेयजल की पाइप लाइन को काटकर पानी की आपूर्ति बंद कर दी। जिससे बच्चों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
वहीं लक्सर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है।
कि मामला संज्ञान में आया है जल्दी ही विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा अगर इस तरह का कोई मामला पाया जाता है तो ऐसे लोगों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बरहाल देखना होगा कि जहां एक तरफ देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता मिशन पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर स्वच्छता मिशन को बढ़ावा दे रहे हैं तो वही लक्सर विकासखंड के खेड़ी खुर्द गांव में दबंग लोग स्वच्छता मिशन को पलीता लगा कर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कैसे पढ़ेगा इंडिया कैसे बढ़ेगा दिया।