HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : इसने किया था सोते हुए बुजुर्ग का मर्डर, हत्यारा गिरफ्तार

Breaking uttarakhand news

ऊधमसिंह नगर: गंगाराम मर्डर केस में पुलभट्टा पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम अजीतपुर थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। 21 फरवरी को थाना पुलभट्टा अंतर्गत ग्राम अजीतपुर में गंगाराम राठौर (60) की सोते हुये गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। गंगाराम के पुत्र नंदकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर अपने गांव के ही एक परिवार के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था। पुलिस ने दबिश देकर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू पूर्व में भी मारपीट के मामले में भागकर आस-पास के गांव में छुप गया था।

इसी बात को आधार मानते हुए पुलभट्टा पुलिस द्वारा छोटी-छोटी टीमें बनाकर गांव गांव जाकर अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू की फोटो लोगों को दिखाई। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजू को पुलभट्टा पुलिस ने ग्राम सकरस बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक 12 बोर का तमंचा ओर कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें