Big NewsDehradun News

उतराखंड : दर्दनाक हादसे ने मातम में बदली खुशियां, शादी से पहले मौत

देहरादून: शादी की खरीदारी कर परिचित युवक के बाइक से लौट रही युवती को बेलगाम तेज़ रफ़्तार कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

युवती की 6 मार्च को शादी थी और वह परिचित के साथ शादी की शॉपिंग करने गई थी। हादसे में युवती के मौत के बाद शादी के लिए चल रही खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन की रहने वाली 22 साल की श्रुति की 6 मार्च को शादी थी। श्रुति और उसके परिजन शादी की तैयारी में जुटेथे।

वह अपने पारिवारिक युवक के साथ शादी के लिए कपड़ों आदि की खरीददारी करके बाइक से घर लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में श्रुति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें