HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : पुलिकर्मियों की लॉ वेस्ट पैंट, कानों में कुंडल और हाथों में टेटू देख नाराज हुए SSP

रुद्रपुर : शुक्रवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रुद्रपुर पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी नाराज हो गए। दरअसल एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों के हाथ में टेटू बने देखे औऱ कई पुलिकर्मियों के कानों में कुंडल देेखे। ये एसएसपी को नहीं भाए औऱ वो नाराज हुए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को इसके लिए टोका। इसी के साथ कई पुलिसकर्मियों ने लो-वेस्ट पैंट पहनी थी जो एसएसपी को नहीं भाई। उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर की। परेड के बाद क्वार्टर गार्द में सलामी गार्द का निरीक्षण कर कर्मचारियों के लगाए गए किट का निरीक्षण किया।

वहीं किट, परेड व वर्दी के टर्न आउट में महिला कांस्टेबल भावना मेहता प्रथम, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र द्वितीय और नारायण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद एसएसपी ने क्वार्टर गार्द के आ‌र्म्स एम्युनेशन, जीडी/गणना कार्यालय, स्टोर रुम, बैरक, व्यायाम कक्ष, भोजनालय, एमटी शाखा, पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। फायर स्टेशन में नियुक्त कर्मियों से निरीक्षण के दौरान फायर उपकरणों का अभ्यास कराने के साथ ही नए फायर उपकरणों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को परिसर की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ अभिलेखों के साथ साथ आ‌र्म्स – एम्युनेशन के सही ढंग से रखरखाव व साफ सफाई किए जाने को कहा। आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखे जाने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, सीओ लाइन भूपेंद्र सिंह भंडारी, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट मौजूद थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें