Haridwar News

हरिद्वार : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया श्री चंद्र भगवान की मूर्ति का लोकार्पण

हरिद्वार : उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज हरिद्वार दौरे पर रही, जहां उन्होंने चंद्राचार्य चौक पहुंच कर श्री चंद्र भगवान की मूर्ति का लोकार्पण किया। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन द्वारा चंद्राचार्य चौक पर श्री चंद्र भगवान की मूर्ति को स्थापित किया गया है। जिसको लेकर आज चंद्राचार्य चौक पर एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मूर्ति का पूजा-पाठ और विधि-विधान के साथ लोकार्पण किया। कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव, बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत दामोदर दास, आचार्य बालकृष्ण सहित बड़ी संख्या में साधु-संत भी मौजूद रहे, इस मौके पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जगदगुरु श्री चंद्र एक महान संत थे, जिन्होंने उस समय जात-पात, छोटे-बड़े के भेदभाव को खत्म करने का बीड़ा उठाया था, आज उनकी मूर्ति के अनावरण के मौके पर हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए, इस मौके पर मैं यही कहना चाहूंगी कि इस समय जो देश में जो कोरोना वायरस जैसी परेशानियां चल रही हैं श्री चंद्र भगवान उन्हें जल्द से जल्द दूर करें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें