Big NewsBjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांग्रेस नेत्री की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दिसंबर में हुई थी शादी!

Congress daughterchar(39)s daughter-in-law dies in suspicious circumstances, uproar - Uttarakhand Haridwar Crime News

हरिद्वार: उतराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड में कांग्रेस की महामंत्री पूनम भगत की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वहीं बहू की मौत के बाद कांग्रेस नेत्री सवालों के घेरे में आ गई हैं। मृतक के परिजनों ने कांग्रेस नेत्री पूनम भगत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं इससे कांग्रेस में भी हड़कंप मच गया है. मामला हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है।CONGRESS NETA POONAM BHAGAT

 

आपको बता दें कि कांग्रेस नेत्री की बहू के घरवालों ने कांग्रेस नेत्री पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता के बेटे को पीटा गया और घर में तोड़-फोड़ भी की गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी ही मुश्किल से पूनम भगत के बेटे को परिजनों और भीड़ से छुड़ाकर अपनी कस्टडी में लिया और मामले की जांच में जुट गई है.

रस्सी से लटका मिला था शव

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार शाम 4 बजे ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवतान मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव रस्सी से लटका मिला था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखर की नवविवाहिता को मैक्स अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.  सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि अंशिका की शादी दिसंबर महीने में हुई थी. पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। जो भी सबूत मिलेंगे उसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

CONGRESS NETA POONAM BHAGAT

पूनम भगत कांग्रेस का बड़ा चेहरा

आपको बता दें कि पूनम भगत कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं।  वह सेवा दल से लेकर प्रदेश कमेटी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं. साल 2018 में एक बार वह कांग्रेस से बगावत भी कर चुकी हैं. हालांकि, साल 2020 में जब उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारणी बनी, तो उन्हें प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें