Big NewsNational

इकलौते बेटे को ताबूत में देख बेसुध हुए माता-पिता, 2 साल पहले हुए थे सेना में भर्ती

only son martyred while protecting the country

जम्मू संभाग के अखनूर में कलीठ फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान बैरल फटने से पश्चिम बंगाल निवासी सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो जवान घायल हो गए थे जिनका इलाज जारी है। बता दें कि अभ्यास के दौरान बैरल फटने से जोरदार धमाका हुआ जिससे इलाके के लोग सहम उठे थे। बैरल के टुकड़े फायरिंग रेंज से दो किलोमीटर दूर जा गिरे थे। हादसा मंगलवार सुबह करीबन 10.30 बजे खवाड़ा फायरिंग रेंज में आर्टिलरी रेजिमेंट की फायरिंग प्रेक्टिस के दौरान हुआ। इस दौरान 105 एमएम की तोप से गोला दागते समय उसकी बैरल फट गई थी। ऐसे में तोप चला रहे 3 सैनिक धमाके की जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमे पश्चिम बंगाल के सायन घोष शहीद हो गए।

इकलौते बेटे को ताबूत में देख मचा कोहराम

वहीं बता दें कि आज बुधवार को शहीद जवान सायन घोष का पार्थिव शरीर पश्चिम बंगाल उनके घर पहुंचा। बेटे को ताबूत में देख कोहराम मच गया। अपने इकलौते बेटे को तिरंगा में लिपटा देख मां-पिता बेहोश हो गई। वहीं आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

दो साल पहले हुए थे सेना में भर्ती, पिता से कही थी ये बात

आपको बता दें कि शहीद जवान सायन घोष मूल रूप से 24-नॉर्थ परगना कांचरापाड़ा पश्चिम बंगाल के निवासी थे। शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। वहीं आज सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि सायन घोष दो साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। माता-पिता से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह 20 मार्च को घर आएंगे।

सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश जारी करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दौरान दो जवान नायब सुबेदार अशोक भाेसले व हवलदार आदेश कुमार घायल हुए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें