Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दिल्ली दौरे पर CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Breaking uttarakhand news

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली दौरे पर हैं । इस दौरान दिल्ली में वह कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेगं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हालांकि किन बिंदुओं पर प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी, इस बात को लेकर कुछ नहीं कहा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जो भी बात होगी। सभी बातें मीडिया के सामने रखी जाएंगी।

सीएम के दिल्ली दौरे को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी सीएम के इस दिल्ली दौरे को देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले सरकार राज्य में कुछ बड़ी परियोजनाओं को लाना चाहती है, जिससे चुनाव में उनका लाभ लिया जा सके।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें