Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : विधायक से लेकर अधिकारियों तक गुहार, समस्या का नहीं हुआ समाधान

Breaking uttarakhand news

रुड़की: सरकारें भले ही गांवों को आदर्श बनाने के दावे करती हों, लेकिन हकीकत कुछ और है। ऐसा ही हाल झबरेड़ा विधानसभा के कुरड़ी गांव का है। यह गांव जलभराव की समस्या जूझ रहा है। आलम यह है कि गंदा पान सड़कों पर बहता रहता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को होती है। स्कूल जाने के लिए उनको जलभराव वाली सड़कांे को पार करना होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के समाधान को लेकर कई बार विधायक से बात भी हो चुकी है। ग्राम प्रधान को कई बार कहा, लेकिन वो उनको ही जिम्मेदार ठहरा देते हैं। ग्रामवासियों ने समस्या के समाधान ना होने की दिशा में आन्दोलन करने का मन बनाया है। लोगांे का कहना है कि जलभराव के कारण उनका जीना मुहाल हो चला है। घरों में गंदा पानी घुस जाता है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

उन्होंने बताया समस्या के निदान के लिए अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। वहीं, रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल का कहना है कि इस मामले में उन्होंने एक टीम बनाई है, जो जलनिकासी का समाधान तलाश कर समस्या का निदान करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें