Big NewsUttarakhand

चमोली की इस महिला को सम्मानित करेंगे अखिलेश यादव, तपोवन आपदा में बचाई है कईं जिंदगियां

Chamoli lady

 

चमोली के तपोवन में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में मरने वालों की संख्या 60 के पार पहुंच गई है.इस घटना को 13 दिन बीत चुके हैं और राहत बचाव कार्य अब भी जारी है। इस आपदा के दौरान एक महिला की वजह से न सिर्फ उसके बेटे की जान बची बल्कि बेटे सहित कुल 25 लोगों की जिंदगियां बच गईं। आपदा में लोगों की जान बचाने वाली इस महिला की हर तरफ तारीफ हो रही है।

अब इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चमोली की इस महिला को सम्मानित करने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर महिला को पांच लाख रुपये देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही यूपी के लापता लोगों के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड की जिस जागरूक माँ ने उत्तराखंड हादसे में अपने बेटे की ही नहीं बल्कि 25 और लोगों की भी जान बचाई उन्हें समाजवादी पार्टी 5 लाख रुपये से सम्मानित करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार से सपा की माँग है कि वो इस हादसे में लापता उप्र के निवासियों के परिवारों को 20-20 लाख का मुआवजा दे।

आपको बता दें कि ऋषि गंगा में सैलाब आने से ठीक पहले इस मां ने अपने बेटे को फोन कर बैराज से दूर जाने को कहा था। हालांकि पहले उसने अपनी मां की बात को नजरंदाज किया लेकिन उसकी मां ने दोबारा फोन कर कहा कि धौलीगंगा में सैलाब आया है जिसके वह अपने दोस्तों को लेकर वहां से निकल गया जिससे 25 लोगों की जिंदगी बच गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें