Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: आनॅलाइन मिलेगी हर भर्ती की जानकारी, ये है सरकार की तैयारी

देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सचिव (प्रभारी), सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्षों समेत सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि राज्याधीन सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक उद्यमोंध्निगमों/स्वायत्तशासी संस्थाओं के अंतर्गत सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विकसित एकीकृत भर्ती पोर्टल https://irp.uk.gov.in/ के माध्यम से अभी भर्ती संबंधी सभी अधियाचन ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे। इस संबंध में नौ फरवरी को शासन से दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। नए विकसित किए गए ऑनलाइन पोर्टल की आईडी सभी को दे दी गई है।

Breaking uttarakhand news

इसमें कहा गया है कि राज्याधीन सेवाओं में सीधी भर्ती से चयन हेतु निर्धारित रोस्टर नीति के आधार पर विभिन्न संवर्गों के अधियाचन सम्बन्धित आयोगों को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अनिवार्य रूप से दी जाए। अगर ऑनलाइन अधियाचन भेजे जाने के सम्बन्ध में कोई कठिनाई आती हो तो सम्बन्धित विभाग एनआईसी के ननोडल अधिकारी राजीव लखेड़ा से संपर्क समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें