NationalRahul Gandhi News

अठावले बोले- राहुल गांधी अगर दलित लड़की से करते हैं शादी तो पूरा होगा इनका सपना, मिलेंगे 2.5 लाख

RAMDAS ATHAWALE

अपने भाषण से संसद में सबको हंसाने वाले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अपने एक बयान से फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। बता दें कि अक्सर सदन में उनकी बातों से और भाषण समेत कविताओं से हमेशा ठहाके लगते हैँ। सांसद खूब उनकी कविताओं का बातों का लुत्फ उठाते हैं ।यहां तक की पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री औऱ स्पीकर के चेहरे पर भी वो मुस्कान ला देते हैं। वहीं रामदास आठवले ने मंगलवार को फिर से एक बयान दिया है। यह बयान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर है। आठवले ने कहा कि राहुल गांधी हम दो हमारे दो का नारा बोल रहे हैं। इस वजह से हम दो हमारे दो करना है तो राहुल गांधी को शादी करनी चाहिए। दलित लड़की के साथ शादी करते हैं तो महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा, जातिवाद खत्म होगा। अठावले ने आगे कहा कि उनका मंत्रालय एक योजना के तहत राहुल गांधी को 2.5 लाख रुपये भी देगी अगर वे इंटर-कास्ट शादी करते हैं तो.

वहीं रामदास आठवले ने पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कहा कि सरकार के पास कुछ पैसे तो आने चाहिए। हमने लॉकडाउन के बाद 34 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है। सरकार के पास राजस्व भी आना चाहिए। इस वजह से तेल के दाम बढ़े हैं। कुछ दिन बाद तेल के दाम कम हो जाएंगे। सरकार का जनता को तकलीफ देने का कोई विचार नहीं है।’

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें