Haridwar News

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री दरबार में पहुंचा लक्सर का ये मामला, जांच पड़ताल शुरु

 

हरिद्वार जिले लकसर के कंकरखाता गाँव में दबंगों पर सरकारी स्कूल की भूमि कब्जाने का मामला सामने आया है। वहीं अब ये मामला मुख्यमंत्री दरबार में पहुँच गया गया है। गाँव के मुनेश नामक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत कर बताया था कि सरकारी स्कूल की करोड़ों की भूमि पर गाँव के कई दबंगों ने अवैध रूप से कब्जे कर भवनों का निर्माण कर लिया है। शिकायत पर संज्ञान लिए जाने के बाद तहसील प्रशासन ने जाँच पडताल शुरू कर दी है।

वहीं इसी क्रम में आज लक्सर तहसील ओर चकबंदी विभाग की टीम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश के काम शुरू किया लेकिन जरीब (पैमाइश फीता )छोटा पड़ जाने के कारण पैमाइश का काम टीम को रोकना पड़ा। वहीं अब कल फिर से टीम गाँव पहुचेगी और पैमाइश करने के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर अवैध कब्जे हटाने का काम भी करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें