Haridwar NewsHighlight

रुड़की में हादसा : बस चालक ने साइकिल सवार को कुचला, दर्दनाक मौत, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

road accident

रुड़की: मंगलौर में गंगनहर के ओवर ब्रिज पर हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर साइकिल सवार एक युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर चलते राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को दूर हटा कर शव को अपने कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार एक साइकिल सवार बाजार से कुछ घरेलू सामान लेकर अपने घर वापस जा रहा था। तभी पीछे से आई प्राइवेट मिनी बस ने युवक की साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। सिर पर चोट लगने के कारण साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बस के ड्राइवर और कंडक्टर बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल सवार नन्हेड़ा देवबंद जिला सहारनपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ड्राइवर ओर कंडक्टर को ढूंढने में लगी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें