HighlightNainital News

उत्तराखंड : शाम होते ही लग जाता है अघोषित कर्फ्यू, डर से निजात दिलाने की मांग

Breaking uttarakhand news

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम कानिया और उसके आस पास के क्षेत्र में बाघ की लगातार दस्तक से ग्रामीण दहशत के माहौल में है। आज बाघ को पकड़ने और ग्रामीणों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर कानिया के ग्रामीणों ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर राहुल का घेराव कर, बाघ को शीघ्र ही पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बिजरानी रेंज के कानिया स्रोत के कंपार्टमेंट 11 में ग्राम कानिया निवासी कमला देवी अन्य चार महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घासलेने गई थीं, जिसको 11 फरवरी को बाघ ने मार दिया था।

कॉर्बेट प्रशासन ने बाघ को पकड़ने की बात कहीं थीं, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी कॉर्बेट प्रशासन द्वारा बाघ को पकड़ा नहीं गया है। बाघ को ना मारने और ना पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों की मांग है कि बाघ को तुरंत मारा जाए या उसको पकड़ा जाए नहीं तो क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर कर वन विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे, जिसमें समस्त जिम्मेदारी कॉर्बेट प्रशासन की होंगी।

कॉर्बेट के डायरेक्टर राहुल को ज्ञापन देकर बाघ को पकड़ने व ग्रामीणोंको जंगली जानवरों से बचाने व फसलों और मवेशियों को सुरक्षा देने की मांग की है। डायरेक्टर राहुल ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाएं गये हैं और साथ ही कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाघ को पकड़ने की लगातार कोशिश की जा रही हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें