Dehradun NewsHighlight

बिहार से चोरी करने आए ऋषिकेश, फिर जाते नेपाल, पहले ही 2 गिरफ्तार

ऋषिकेश : अन्तरराष्ट्रीय शटरकटवा/घोड़ासहन गैंग के घोषित ईनामी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बीते दिनों विवेक राणा के हरिद्वार रोड़ अधिराज इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम से लगभग 32 मोबाईल फोन चोरी हो गए। घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस टीम गठित की ग ई थी जिसमे पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

16 फरवरी की देर रात्रि पुलिस टीम को सूचना मिली कि शटरकटवा गैंग के दो सदस्य घाट चैक के पास घूम रहे हैं। पकड़े गये दोनो अभियुक्तों में मौ. निजामुद्दीन पुत्र मौ0 इस्लाम मिया निवासी दर्जी मौहल्ला, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारन मोतिहारी बिहार और मौ0 अमनदुल्ला उर्फ नईम पुत्र मसीन दीवान निवासी दर्जी मौहल्ला, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारन मोहितारी हैं।
ये लोग 7-8 व्यक्तियों के गिरोह में जाकर मंहगे मोबाईल फोन व घड़ियों के दुकानों व शोरूम की रैकी करते हैं तथा उसके अगले दिन सुबह के समय दुकान के आगे दो व्यक्ति चादर लेकर खड़े हो जाते हैं तथा दो या तीन व्यक्ति शटर को उठा देते हैं। इसके बाद एक आदमी माल को लेकर ट्रेन से चला जाता है तथा बाकी सभी लोग अलग से जाते हैं। माल को बिहार ले जाने के बाद इसे नेपाल में बेच देते हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, उ0नि0 उत्तम रमोला, नवनीत सिंह नेगी, संजीव कुमार और मनोज कुमार शामिल थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें