Dehradun NewsHighlightUttarakhand Congress

उत्तराखंड : धस्माना ने कहा रसोई पर महंगाई की सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस का प्रदर्शन

Breaking uttarakhand news

देहरादून: रसोई गैस के मूल्यों में भारी वृद्धि के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लूपुर चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।   सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए मोदी सरकार व त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया व तत्पश्चात चौराहे पर सभा कर केंद्र व राज्य की भाजापा सरकारों पर जोरदार हमला किया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दनिया में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि करने के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस की कीमतें बेतहाशा बढ़ाकर देश की महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला करने का दुस्साहस किया है, जिसे मातृशक्ति बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पेट्रोल डीजल महंगा किया लोगों ने बर्दाश्त कर लिया।

मोदी जी ने अनाज महंगा किया सब्ज़ियां महंगी की तब भी लोगों ने सहन कर लिया। अब मोदी जी ने रसोई गैस महंगी कर जब अपनी यह मंशा जाहिर की कि माता बहनों की रसोई में चूल्हा ही ना जले।  मातृशक्ति की रसोई पर मोदी जी की इस सर्जिकल स्ट्राइक का बदला देश की जनता मोदी जी व उनके दल की राज्य सरकारों की विदाई कर लेंगे। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष व प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा।धस्माना ने कहा कांग्रेस जनता की परेशानियों के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष कर रही है और अब उत्तराखंड की जनता राज्य से बीजीपी सरकार की विदाई का मन बना चुकी है और 2022 में प्रदेश में प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस विजय हासिल करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें