HighlightJoshimath News In Hindi

चमोली हादसा : श्रीनगर डैम से एक औऱ शव बरामद, एक का मिला सिर्फ धड़, कुल 56 की मौत

CHAMOLI APDA

चमोली : चमोली हादसे को आज 9वां दिन है। 9वें दिन भी टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी है। बता दें कि सोमवार  दोपहर तक टनल से तीन शव बरामद हुए हैं। वहीं एक और शव किसी अन्य इलाके से बरामद हुआ है। इसकी सूचना सूचना विभाग ने दी है। सूचना विभाग के अनुसार आज एक शव मैठाणा बगड़ में बरामद किया गया है।मैठाणा में मिले शव में सिर्फ धड़ ही टीम को बरामद हुई है। आज दोपहर तक तपोवन सुरंग से 3 और मैठाणा से एक शव बरामद हो चुका हैं। जानकारी मिली है कि मैठाणा गांव में जिसका शव बरामद हुआ है उसका केवल धड़ ही मिला है।बाकी अंग की तलाश जारी है।

श्रीनगर डैम में एक और शव बरामद

वहीं बता दें कि अभी श्रीनगर डैम में एक और शव बरामद हुआ है। जिसके बाद अब कुल मृतकाें की संख्या 56 हाे गई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक आपदा के बाद जितने शव मिले हैं उनमें से 30 शवों की पहचान कर ली गई है बाकियों की शिनाख्त की जा रही है। रैणी गांव से आज अभी तक कोई शव नहीं मिला है। अब तक कुल 55 परिजनों के डीएन सैम्पल शवों की शिनाख्त में सहायता के लिए गए हैं। बता दें कि अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर किए गए हैं।

आज सोमवार को शव बरामद

टनल में 03 शव
मैठाणा में 01 धड़
श्रीनगर डैम में 01 शव

आज प्राप्त कुल शवो की संख्या 05 हुई।

आपदा के बाद से कुल प्राप्त शवों की संख्या 56 हुई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें