Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

मौत की सुरंग : तपोवन टनल से मिला एक और शव, टूट रही परिजनों की आस, 53 की मौत

चमोली : आज सोमवार को तपोवन टनल से दो शव बरामद हुए थे। वहीं रेस्क्यू जारी है क्योंकि टनल के अंगर 35 से 40 लोगों के फंसे होने की खबर है। लगातार टीमों का रेस्क्सूय 9वें दिन भी जारी है। वहीं खबर मिली है कि टनल के अंदर से एक और शव बरामद हुआ है। ये जानकारी उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने दी है। जिसके बाद टनल के अंदर मिलने वाले शवों की संख्या 9 हो गई है और अब तक कुल 53 शव बरामद किए जा चुके हैं। एक के बाद एक कर टनल से शव बरामद हो रहे हैं जिससे टनल के बाहर अपनों के इंतजार में खड़े परिजनों की आस टूट रही है। वो कमजोर पड़ रहे हैं। अब तक उन्हें लग रहा था कि टनल में फंसे लोग जिंदा होंगे लेकिन एक के बाद एक शव की बरामदगी उनकी उम्मीदों को तोड़ रहा है।

उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने एएनआई को जानकारी दी कि आज तपोवन सुरंग से तीन शव मिलने की पुष्टि की है। रैणी गांव से आज कोई शव नहीं मिला है। अगले तीन-चार दिन तक राहत बचाव कार्य जारी रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें