HighlightNainital News

उत्तराखंड : इस बीमारी की दस्तक, डाॅक्टरों ने दी ये सलाह

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: राज्य में हालांकि अभी गर्मी का मौसम नहीं आया है। लेकिन, मौसम में हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है। इसका असर यह नजर आ रहा है कि बच्चों में कोल्ड डायरिया के मामले सामने आ रहे हैं। इसका असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ठंड लगने के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। डाॅक्टरों ने कहा कि मौसम में सतर्क रहना जरूरी है। इसमें थोड़ी सी भी लापारवाही खतरनाक हो रही है।

बदलते मौसम के साथ ठंड लगने के कारण बच्चों के बीमार होने के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिसमें कोल्ड डायरिया के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। अस्पताल पहुंचने वाले मामलों में बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बेस अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. सीएस भट्ट ने बताया कि कोल्ड डायरिया के आठ से 10 मामले रोज देखने को मिल रहे हैं।

जिसमें स्वजनों से ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। यह बीमारी शून्य से पांच साल तक के बच्चों में देखने को मिल रही है। कोल्ड डायरिया के मामले में बच्चों को सामान्य लक्षण हो रहे हैं। जिसमें सर्दी, जुकाम के साथ बुखार हो रहा है। फिजिशियन सीएस भट्ट ने बताया कि बच्चों को उल्टी, दस्त आदि की भी शिकायत हो रही है।

सुबह, शाम और रात की ठंड के दौरान बच्चों को सर्दी से बचाना बहुत जरूरी है। लापरवाही करने पर बच्चे बीमार हो सकते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं रखें। इस तरह की कोई भी दिक्कत होने पर फौरन चिकित्सक के पास ले जाएं और इलाज कराएं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें