Nainital News

रामनगर : जंगल में बना रहे थे शराब, पुलिस का छापा, भट्टियों सहित 500 लीटर लाहन नष्ट

रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब की तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे। अभियान के अंतर्गत उप निरीक्षक भगवान सिंह महर चौकी प्रभारी पीरुमदारा (कोतवाली रामनगर) के नेतृत्व में चौकी पीरुमदारा पुलिस द्वारा पीरूमदारा क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में काबिंग के दौरान ग्राम अर्जुननाला के जंगलों में संचालित अवैध कच्ची शराब भट्टियों सहित मौके से लगभग 500 लीटर लाहन भी नष्ट किया गया। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी मिली है कि आरोपियों को पुलिस के आने की सूचना मिल गई थी जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। वहीं इस संबंध में कोतवाली रामनगर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें