Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : ममता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात को छोड़कर चली गई मां

Breaking uttarakhand news

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रानीपुर थाना क्षेत्र में भेल आवासीय कॉलोनी के पास एक मां अपनी नवजात बच्ची को जन्म देकर छोड़कर कहीं फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्चे को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस बच्ची के माता-पिता को तलाशने का काम कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आज सुबह भेल आवासीय कॉलोनी के पास सिडकुल मार्ग पर जंगल किनारे एक बच्ची को रोते हुए देखा गया। इस बच्ची को उसकी मां जन्म देकर घास में ही छोड़ कर चली गई। बच्चे के बदन पर कपड़े भी नहीं थे।

आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और पुलिस को सूचना दी पुलिस की मदद से बच्ची को महिला अस्पताल में भिजवाया। रानीपुर थाना प्रभारी योगेश देव ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और बच्ची के माता-पिता को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें