Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : बेटी के दो टुकड़े करने वाली मां को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Breaking uttarakhand news

देहरादून : एडीजे चतुर्थ की अदालत में सौतेली बेटी की हत्याकर उसके शव के दो टुकड़े करने वाली मां को आजीवन कारावास और 30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। 8 फरवरी 2018 को महिला मीनू कौर ने पुलिस चैकी आइएसबीटी में सौतेली बेटी प्राप्ति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब लापता युवती के मोबाइल लोकेशन खंगाली तो लोकेशन घर के अंदर ही मिली थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने नौ फरवरी को महिला मीनू कौर को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की।

देहरादून के अंसारी रोड (पलटन बाजार) पर सामने आए दिल-दहलाने वाले हत्याकांड सौतेली मां ने सो रही बेटी प्राप्ति के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या की। उसने फिर खुखरी से बेटी के शव के दो टुकड़े कर दिए। ताकि वह शव को ठिकाने लगा पाए। शव के टुकड़े करने में उसे चार घंटे का वक्त लगा, लेकिन शव को घर से बाहर ले जाने का साहस नहीं जुटा पाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें