Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड से बड़ी खबर : लापरवाही पर तहसीलदार को भेजा मैदान से पहाड़

लक्सर से बड़ी खबर है। बता दें कि लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल को काम के प्रति लापरवाही बरतनी भारी पड़ी। उन्हें मैदान से पहाड़ भेजा गया है। दरअसल आयुक्त राजस्व परिषद द्वारा लक्सर तहसील का निरीक्षण किया गया था इस दौरान कई अनियमितताओं सामने आई थी जिसके बाद लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल लापरवाही बरतने के कारण तबादला पौड़ी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आयुक्त की रिपोर्ट पर मुख्य सचिव ने तहसीलदार सुशीला कोठियाल का तत्काल ट्रांसफर किया और उन्हें प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना उन्हें कार्यमुक्त करने के आदेश किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 से लंबित पड़ा हुआ 122 B सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कुल 680 वादों में से महज 82 वाद निस्तारित किए गए थे। शेष 598 वादों में कार्रवाई तहसील द्वारा नहीं की गई थी। आयुक्त ने इसमें प्रथम दृश्य लक्सर तहसीलदार सुशीला कोठियाल की लापरवाही मानते हुए परिषद के अध्यक्ष के तौर पर इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेजी थी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इसे गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार का तबादला तत्काल प्रभाव से पौड़ी जिले में कर दिया है। एसडीएम लक्सर शैलेंद्र सिंह नेगीआदेश की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को जिला स्तर से कार्यमुक्त किया जाना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें