Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

चमोली आपदा : बरामद हुए 34 शवों में से 9 लोगों की शिनाख्त, यहां-यहां के रहने वाले हैं

CHAMOLI APDAचमोली आपदा में अब तक 34 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 195 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए शवों की शिनाख्त की पहल शुरु की है ताकि उनके परिजनों को शवों को सौंपा जा सके। वहीं खबर है कि 34 लोगों के शवों में से 9 लोगों की शिनाख्त हो गई है। जानकारी मिली है कि 9 लोगों में से 6 उत्तराखंड के हैं और 3 उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो मजदूरी करने यहां आए थे। आपको बता दें कि गुरुवार को जिला प्रशासन ने शिनाख्त किए गए लोगों के नामों की सूची तैयार की है। बाकियों की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी हुी है। कई शवों की हालत बेहद खराब है जिनकी शिनाख्त कर पाना बेहद मुश्किल है जो की पुलिस के लिए चुनौती है।

            नाम                                            पता
1- नरेंद्र लाल पुत्र एतवारी लाल             ग्राम तपोवन जोशीमठ चमोली,
2- जीतेंद्र थापा पुत्र खेम बहादुर             लच्छीवाला देहरादून,
3- दीपक कुमार पुत्र रमेश राम                ग्राम भतेड़ा, बागेश्वर
4- बलवीर गड़िया पुत्र हयात सिंह         ग्राम गाड़ी, चमोली
5- मनोज चौधरी  पुत्र जसवंत चौधरी       ग्राम बेनोली, चमोली
6- राहुल कुमार पुत्र भगवती प्रसाद           ग्राम रावली महदूत, हरिद्वार
7- अवधेश पुत्र ललिता प्रसाद                 इच्छानगर मांझा, लखीमपुर उत्तर प्रदेश,
8- अजय शर्मा  पुत्र बाबू लाल                गणेशपुर, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश
9- सूरज पुत्र बेचू लाल                        बाबूपुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें