Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार पर हाथी का हमला, भागकर बचाई जान

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश: बैराज नीलकंठ मार्ग पर एक हाथी ने दिल्ली से नीलकंठ जा रहे श्रद्धालुओं की कार पर हमला कर दिया। इस घटना में कार सवार तीन लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बैराज उनाव वन विश्राम गृह से करीब दो किलोमीटर आगे लाल मिट्टी नाम की जगह पर है। वन क्षेत्राधिकारी गोहरी धीर सिंह ने बताया कि दिल्ली से तीन श्रद्धालु करण, कुणाल चड्डा और नामित जैन नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

लाल मिट्टी में हाथी सड़क पार कर रहा था। इस दौरान फायर ब्रिगेड का एक वाहन हाथी के बगल से आगे निकल गया। इसे देखकर पीछे से आ रही दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार के चालक ने भी फायर ब्रिगेड के वाहन की तर्ज पर अपनी कार को आगे बढ़ा दी। इस बीच हाथी ने कार पर हमला कर दिया।

कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ दूरी तक हाथी भी उनके पीछे भागा। किसी तरह बचते हुए तीनों व्यक्ति बैराज की ओर दौड़े। वहां वन विभाग की चैकी में उन्होंने घटना की जानकारी दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक हाथी जा चुका था। कार को वन कर्मी वन चैकी ले आए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें