Big NewsHaridwar News

उत्तराखंड के इस गांव में भाजपा नेताओं का आना सख्त मना है, छपवाए-चिपकाए पोस्टर

रुड़की : जहाँ एक ओर दिल्ली में लगातार कृषि बिल के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे है, वहीं दूसरी ओर रूड़की के मंगलौर क्षेत्र के नारसन कलाँ गांव में भाजपा नेताओ का विरोध होने लगा है। दरअसल आपको बता दें कि मंगलौर के नारसन कलाँ के किसानों ने बीजीपी का खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते ग्रामीणों ने गांव में बीजेपी के किसी भी नेता के प्रवेश पर पूर्णतः पाबंदी लगा दी है। दरसल नारसन कलाँ गांव के लोगो ने गांव में मुख्य मार्ग पर बैनर लगाए हुए है, जिस पर साफ शब्दो लिखा है कि भाजपा नेताओ का गांव में आना सख्त मना है । भाजपा नेता अपनी जान माल की स्वयं रक्षा करे । दरसल कृषि बिल के विरोध को लेकर नारसन कलाँ गांव के लोगो ने भाजपा का विरोध किया है । वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नारसन कलाँ गांव में भाजपा नेताओं को घुसने नही दिया जाएगा । अगर bjp नेता गांव में प्रवेश करते है तो स्वयं जिम्मेदार होंगे ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें