HighlightUttarkashi News

बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी : घर में लगी भीषण आग, एक की मौत, 3 गंभीर रुप से घायल

उत्तरकाशी जिले के डुण्डा तहसील अन्तर्गत आने वाले सिलक्यारा गांव में वीरेंद्र पाल पुत्र श्री अमर लाल के आवासीय मकान में आग लगने से 01 व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। मृतक की तस्वीर दिल दहला देने वाली है और मन को विचलित कर देने वाली है। वहीं बता दें कि इस अग्निकांड में 03 लोग गंभीर रूप से घायल हुये हैं। घायलों को पुलिस के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब्रह्मखाल अस्पताल ले जाया गया है जहां उपचार जारी है। बता दें कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। आग में काबू पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचीं। वहीं आग लगने का कारण लकड़ी काटने की कट्टर मशीन से तेल रिसाव बताया जा रहा है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें