HighlightNational

गजब! 25 दिनों से जेल में बंद हैं दो मुर्गे, ये है पूरा मामला

Breaking uttarakhand news

तेलंगाना: यह कोई मजाक नहीं है। मामला बेहद चैंकाने वाला है। मामला जितना संवेदनशील है, उतना ही हंसाने वाला भी है। हंसी जरूर आएगी। तेलंगाना की एक जेल में दो मुर्गे पिछले 25 दिनों से जेल में बंद हैं। दोनों ही अब तक रिहाई नहीं हो पाई है। दरअसल, इनको कुछ सट्टेबाजों के साथ पकड़ा गया था और उन्हीं के साथ जेल में लाया गया था।

खास बात यह है कि जिन सट्टेबाजों को इन मुर्गों के साथ पकड़कर लाया गया था, उनको जमानत पर छोड़ा जा चुका है। लेकिन, मुर्गे जेल में ही रह गए। यह मामला तेलंगाना के खम्मम का है, यहां मिदिगोंडा पुलिस स्टेशन के अंदर यह मुर्गे पिछले 25 दिनों से लॉकअप में बंद हैं। यहां की पुलिस ने इन्हें 10 जनवरी को पकड़ा था। संक्राति त्योहार के दौरान मुर्गों की लड़ाई का खेल चल रहा था, इस पर सट्टेबाजी हो रही थी। पुलिस ने इन सट्टेबाजों पर छापेमारी की और मौके से दस लोगों को गिरफ्तार किया। दो मुर्गे और बाइक भी जब्त की।

इसके बाद सट्टेबाज जमानत लेकर जेल से बाहर निकल गए, लेकिन मुर्गों पर कोई भी अपना दावा बोलने नहीं आया, इसलिए पुलिस ने मुर्गों को मामले के सबूत के तौर पर थाने में बंद कर दिया है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इन मुर्गों को सिर्फ मामले की सुनवाई के बाद ही छोड़ा जा सकता है। मुर्गों को छोड़ने के आदेश मिलने के बाद इनकी बोली लगेगी और जो जितनी ज्यादा बोली लगाएगा उनको ये दोनों मुर्गे दे दिए जाएंगे।a

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें