Big NewsDehradun News

STF और साइबर क्राईम सेल की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता से पकड़ा ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड

देहरादून : उतराखण्ड STF ने बैंक अकाउंट हैकिंग और ऑनलाइन ठगी के मास्टरमाइंड को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। चम्पावत निवासी व्यक्ति द्वारा साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी की उन्हें अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा फोन एवं एसएमएस के माध्यम से सम्पर्क किया गया। इंटरनेट बैंकिग का एक्सेस लेकर उनके खाते से 30 लाख रुपये की ऑनलाईन निकासी कर दी गयी है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये प्रकरण के अनावरण, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना साइबर थाने में नियुक्त निरीक्षक विकास भारद्वाज को सुपूर्द कर एक टीम का गठन किया गया ।

विवेचना के दौरान अभियुक्तों द्वारा प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बर, बैंक खातो का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया तो जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा वादी को जिन नम्बरों से सम्पर्क की गयी थी वे नम्बर पश्चिम बंगाल राज्य के होने पाये गये । बैंक खातों की जानकारी की गयी तो पता चला कि साईबर अपराधियो द्वारा पश्चिम बंगाल के 2 बैंक खातों का प्रयोग करते हुये धोखाधड़ी से 30 लाख की धनराशि स्थानान्तरित की गयी है। इन खातो के बैंक स्टेटमैन्ट का अवलोकन करने पर उक्त बैंक खातो से धनराशि अन्य बैंक खातो में स्थानान्तरित होनी पायी गयी ।

घटना में प्रयुक्त हुये बैंक खातों में कुछ माह की अवधि में ही लगभग 1 करोड़ से अधिक की धनराशि का लेनदेन होना पाया गया । प्रकरण में निरीक्षक श्री विकास भारद्वाज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को अभियुक्तो की सुरागरसी, पतारसी एव गिरफ्तारी हेतु पश्चिम बंगाल भेजा गया है । पुलिस *द्वारा उक्त अभियोग में संलिप्त 1 अभियुक्त को चिन्हित कर पश्चिम बंगाल के दूरस्थ जनपद 24 परगना से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शातिर किस्म का साईबर अपराधी है और मास्टर माइंड भी है। जिसके द्वारा विभिन्न राज्यो के कई व्यक्तियो को इसी प्रकार ठगी का शिकार बनाया है ।

 STF/साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से देश भर में ‘खातो में सेंध लगाकर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के सरगना(Master Mind) को देहरादून से लगभग 1600 कि.मी. दूर जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें