Big NewsDehradun News

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : 2022 के लिए एकजुट हुई कांग्रेस, दिग्गज नेताओं की बनाई कोआर्डिनेशन कमेटी

देहरदून : 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए और भाजपा को राज्य में हराने और सत्ता में आने के लिए  उत्तराखंड कांग्रेस अब एकजुट होती नजर आ रही है। भले ही कांग्रेस में दिग्गजों के बीच तकरार और मनमुटाव खुलकर सामने आया हो लेकिन 2022 में कांग्रेसी कोई चांस नहीं लेना चाहती है और इसी को देखते हुए कांग्रेस को एकजुट हो गई है।

 

जी हां बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई है जिसमें कमेटी में उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व सीएम हरीश रावत,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक काजी निजामुद्दीन करण मेहरा व प्रकाश जोशी को शामिल किया गया है। बता दें कि कांग्रेस के महासचिव के वेणुगोपाल ने इस कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन का पत्र जारी किया गया है। साथ ही कांग्रेस मेंं सक्रिय रहनेे वाले नेता शिल्पी अरोड़ा को उत्तराखंड में सोशल मीडिया की कमान सौंपी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें